अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…
सवाल
मैं ने सुना है कि यदि शादी से पहले लड़की किसी लड़के से शारीरिक संबंध स्थापित कर ले तो विवाह के बाद उस के पति को पता चल जाता है कि लड़की कुंआरी नहीं है, अर्थात उस का किसी से शारीरिक संबंध रहा है. मैं जानना चाहती हूं कि पति को यह कैसे पता चल जाता है? कृपया मुझे जवाब मेरे मोबाइल पर मैसेज कर दें.
जवाब-
लड़कियों की योनि में एक झिल्ली होती है, जो प्रथम समागम के दौरान फट जाती है. इस से थोड़ा रक्तस्राव होता है और हलकी सी पीड़ा भी होती है. पहले प्रथम सहवास के समय रक्तस्राव न होने को इस बात का प्रमाण माना जाता था कि युवती का कौमार्य भंग हो चुका है. लेकिन आजकल लड़कियों के साइकिल चलाने, गिरने या और किसी वजह से भी कौमार्य झिल्ली फट सकती है.
इस के अलावा कुंआरी युवतियों के यौनांगों में कसावट होती है पर यदि युवती विवाहपूर्व किसी से अवैध संबंध बना चुकी हो तो यौनांग की कसावट खत्म हो जाती है, जिस से पता चल जाता है कि युवती शारीरिक संबंधों की अभ्यस्त है.अगर पति को ऐसा अंदेशा हो जाए तो उन का वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है.
अत: विवाहपूर्व ऐसे अनैतिक संबंध बनाने से यथासंभव बचने की सलाह दी जाती है.जहां तक मोबाइल फोन पर आप के प्रश्न का उत्तर देने की बात है तो हम पहले भी कई बार अपने पाठकों को बता चुके हैं कि उन के प्रश्नों के उत्तर सिर्फ गृहशोभा में ही प्रकाशित किए जाते हैं. मैसेज द्वारा संभव नहीं.
ये भी पढ़ें-
अनिल और सुधा की शादी की पहली रात थी. शादी में आए लोगों के जातेजाते रात का 1 बज गया. तब अनिल की बहन को ध्यान आया कि इस नवविवाहित जोड़े को तो अपने कक्ष में भेजो. चूंकि रात काफी बीत चुकी थी, इसलिए अपने कक्ष में पहुंचते ही अनिल आननफानन सहवास करने लगा तो एक हलकी सी चीख के साथ सुधा उस के बाहुपाश से अलग हो गई. बोली कि नहीं, मैं यह बरदाश्त नहीं कर सकूंगी. मुझे दर्द होता है. बेचारा अनिल मन मसोस कर रह गया. सुधा की दिन पर दिन बीतते चले गए और फिर दर्द की तीव्रता भी बढ़ती चली गई. पहली रात की मिठास कड़वाहट में बदल गई थी. फिर एक दिन जब अनिल ने यह बात अपने दोस्त को बताई तो उस की सलाह पर वह पत्नी के साथ चिकित्सक के पास पहुंचा. तब जा कर दोनों सहवास का आनंद उठाने में कामयाब हो पाए.
वास्तव में सहवास परम आनंद देता है. मगर इस में इस तरह की कोई परेशानी हो जाए तो नौबत तलाक तक की भी आ जाती है.
आइए, जानें कि ऐसी स्थिति आने पर क्या करें:
पतिपत्नी को चाहिए कि भले प्रथम 1-2 मिलन में दर्द हो, तो भी वे संपर्क बनाना न छोड़ें. कामक्रीड़ा करते रहें ताकि एकदूसरे के प्रति आकर्षण बना रहे और दर्द की बात मन में न बैठे.
चूंकि यह शारीरिक से ज्यादा मनोवैज्ञानिक समस्या है, अत: मानसिक स्तर पर भी मजबूत बने रहें.
ऐसे पतिपत्नी को चाहिए कि वे यह सोच कर कि सहवास नहीं करेंगे, प्रतिदिन यौनक्रीड़ा यानी आलिंगन, चुंबन, बाहुपाश में बांधना, सहलाना आदि करते रहें. यौनक्रीड़ा में बहतेबहते उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि वे कब सहवास में सफल हो गए. तब सारा डर जाता रहेगा.
व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर 8588843415 पर भेजें.
या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected] सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
