Hair Care tips : हर महिला अपने बालों का खास खयाल रखती है. इस के लिए कई सारे उपाय भी अपनाती है, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में बालों को और नुकसान पहुंचा लेती है जिस से डैंड्रफ जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. इस से आप के बाल सूखे और बेजान दिखने लगते हैं.

आजकल बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो डैंड्रफ को कम करने का वादा करते हैं, लेकिन अकसर कैमिकल बालों के लिए हानिकारक होते हैं. इसीलिए यहां आप को प्राकृतिक और हर्बल सामग्री वाले हेयर मास्क अपनाने की सलाह दी जा रही है जो बालों की समस्या से निबटने के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं.

आइए, जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में:

  1. दही, शहद और नीबू का मास्क

नीबू के रस में साइट्रिक ऐसिड बालों के पीएच को बैलेंस करने में मदद कर सकता है, दही बालों के डैमेज में सुधार और कंडीशनिंग में मदद कर सकती है और शहद से डैंड्रफ जैसी समस्या में सुधार हो सकता है.

सामग्री: 1/2 कप दही, 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस, 1 बड़ा चम्मच शहद.

विधि: सारी सामग्री को एक कटोरे में मिला कर पतला मिश्रण तैयार करें. इस मिश्रण को बालों की जड़ों से शुरू कर सिरे तक लगाएं. 30 मिनट तक लगा रहने दें. फिर हलके सल्फेट फ्री शैंपू से बालों को धो लें. इसे बालों में हफ्ते में 1-2 बार लगा सकती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...