आज हम आपके लिए लेकर आए स्वादिष्ट और जबरदस्त फूड रिसेपी. आइए आपको बताते है इन डिश की रेसिपी.

  1. वैज हांड़ी बिरयानी

   सामग्री

  1. 11/2 कप बासमती चावल

    2. 1/2 कप फूलगोभी 

    3. 1/2 कप हरे मटर

    4.  1/2 कप बींस 

   5. 2 शिमलामिर्च

   6. 2 आलू उबले 

   7. 2 चौथाई प्याज

  8.  2 प्याज कटे

  9. 1 कप दही

10. 1 टुकड़ा दालचीनी 

  11. 2 लौंग

12.  2 तेजपत्ते 

 13. 2 इलायची

14. 1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

15.  1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

16.  4 कालीमिर्च

17. 1 छोटा चम्मच लहसुन कसा

18. 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया

19.  चुटकी भर हींग

20.  बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

21. 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस

 22.  10 बादाम 

23. 10 काजू

 24.  4 बड़े चम्मच घी 

 25. नमक स्वादानुसार.

विधि

गोभी, मटर और बींस में नमक डाल कर उबालें और एक तरफ रख दें. चावलों को 30 मिनट तक पानी में भिगोए रखें. फिर पानी निकाल कर नमक मिलाएं और एक प्लेट में फैलाएं. एक बरतन में घी गरम कर उस में प्याज डाल कर सुनहरा होने तक फ्राई करें और निकाल कर एक तरफ रख दें. ऐसे ही काजुओं को सुनहरा होने तक फ्राई कर के एक तरफ रख लें. शिमलामिर्च को पका कर एक तरफ रख लें. एक बड़े बरतन में 6 कप पानी गरम करें. उस में कालीमिर्च, लौंग, इलायची, तेजपत्ते और नमक मिलाएं. फिर इस में चावल मिलाएं और 8-10 मिनट पकाएं. अब चावलों को एक बड़ी प्लेट में फैलाएं. चौथाई प्याज, लहसुन व अदरक का पेस्ट गरम घी में डाल कर 3 मिनट पकाएं. अब इस में लालमिर्च पाउडर, हलदी पाउडर, गरममसाला, हींग, प्याज और आलुओं को छोड़ कर बाकी सब्जियां मिलाएं. इन्हें तेल छोड़ने तक पकाएं. अब इस में फेंटा हुआ दही मिला कर 3 मिनट पकाएं और आलू मिलाएं. फिर अलग रख दें. एक हांड़ी के तले में चिकनाई लगा कर चावल फैलाएं. ऊपर पकी हुई सब्जियां फैलाएं. अब बाकी सभी फ्राइड सामग्री को इस के ऊपर डालें. ऊपर से नीबू का रस छिड़कें. अब फिर से इस विधि को सामग्री समाप्त होने तक दोहराएं. अब ढक्कन बंद कर किनारों को लोई से बंद करें. अब इस ओवन को पहले से 130 डिग्री तापमान पर गरम किए बरतन में रखें. 15-20 मिनट उसी में रहने दें. फिर गरमगरम सर्व करें.

  2. मलाई कोफ्ता

सामग्री

1.  4 आलू उबले

  2. 250 ग्राम पनीर

 3. 50 ग्राम मैदा

 4.  1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

 5. 3 प्याज

 6. 1 बड़ा चम्मच अदरकलहसुन पेस्ट

7. 2 टमाटरों का पेस्ट

8. 200 एमएल मलाई या क्रीम

9.  50 ग्राम किशमिश

10. 50 ग्राम काजू

 11. 1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

 12.  1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

13.  1/2 छोटा चम्मच किचन किंग मसाला

14.  1 बड़ा चम्मच कसूरीमेथी

 15. 1 बड़ा चम्मच चीनी

16.  नमक स्वादानुसार.

विधि

कोफ्तों की 4-5 घंटे फ्रिज में रखे ठंडे उबले आलुओं के कोफ्ते आसानी से बनते हैं. उबले आलू, पनीर और मैदे को मैश करें. यह न ज्यादा कड़ा और न ज्यादा मुलायम हो. अब इस में नमक व धनियापत्ती मिलाएं. किशमिश और 25 ग्राम काजू को बारीक काट कर, 1/2 छोटा चम्मच चीनी भी मिलाएं. अब आलू मिश्रण की बौल्स बना कर अंदर ड्राई फू्रट भरें और फ्राई करें. अगर फ्राई करते समय कोफ्ता टूटने लगे तो मैदा मिलाएं.

विधि ग्रेवी की

प्याज, अदरकलहसुन पेस्ट और टमाटर पेस्ट फ्राई करें. बचे काजू को 2 बड़े चम्मच गरम दूध मिला कर पेस्ट बनाएं. कसूरीमेथी के अलावा भी सूखे मसालों का पेस्ट बनाएं और तेल में तब तक फ्राई करें जब तक तेल अलग न हो जाए. अब इस में 1/2 कप पानी मिलाएं. ग्रेवी तैयार होने पर इस में क्रीम या मलाई मिलाएं. अब चीनी और कसूरी मेथी मिलाएं. उबाल आने पर इस में फ्राइड कोफ्ते डाल कर गरमगरम चपातियों या पुलाव के साथ सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...