Late Marriage : आजकल शादियों में लोग 'कैमरे' के लिए मुसकराते हैं, 'दुनिया' के लिए खर्च करते हैं और 'सोशल मीडिया' के लिए सजते हैं. इस में वह इंसान कहीं खो जाता है जिस से उम्रभर का रिश्ता जोड़ना है.

इसलिए शादी में आप को भारी मेकअप, नथ और दिखावे के साफे की जरूरत नहीं है, बल्कि 2 लोग एकदूसरे को वैसे ही स्वीकार करें जैसे असलियत में हैं.

सादे कपड़ों में की गई बातचीत अकसर रेशमी शेरवानी में की गई बनावटी बातों से कहीं ज्यादा गहरी होती है. लोग आप के खाने की प्लेट की कीमत भूल जाएंगे, लेकिन अगर आप ने सादगी से उन का स्वागत किया है, तो वे आप के व्यवहार को हमेशा याद रखेंगे.

सादगी से करें शादी

40 की उम्र तक आतेआते इंसान परिपक्व हो चुका होता है. उस के शौक भी पहले जैसे नहीं रह जाते. इसलिए उम्र ज्यादा हो गए हैं तो शादी सादगी से करें. अगर आप शादी में ज्यादा धूमधड़ाका करेंगे और हिसाब से तैयार भी होंगे तो केवल हंसी का पात्र बनेंगे. लोग आप को 'बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम' कहने से भी बाज नहीं आएंगे.

घोड़ी पर बैठ कर आना बचकाना लग सकता है

माना शादी में दूल्हा घोड़ी पर आता है लेकिन उस का भी एक समय होता है. अब आप की उम्र हो चुकी है और भारी वजन के साथ आप घोड़ी पर बैठेंगे तो जंचेंगे नहीं. इस के विपरीत सादगी से अपनी गाडी में आएं और कंफर्टेबल रहें. पता चला घोड़े पर बैठने के चक्कर में कमर में दर्द हो गया या कोई नस खींच गई तो शादी भी ऐंजौय नहीं कर पाएंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स

24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल

(1 साल)
USD150USD120
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + मोबाइल पर पढ़ने की सुविधा
  • डिजिटल सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स
  • गृहशोभा इवेंट्स का फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹ 1 हजार तक का गिफ्ट हैम्पर + ₹ 2 हजार तक का बंपर प्राइज )
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...