सवाल
मेरी 10 वर्षीय बेटी के ऊपरी होंठ पर बहुत बाल हैं. कृपया उन्हें हटाने के उपाय बताएं?

जवाब
हलदी का गाढ़ा पेस्ट बनाएं और उसे ऊपरी होंठ पर लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. जब पेस्ट सूख जाए तो धो लें. ऐसा लगातार 4-5 हफ्तों तक करें. धीरेधीरे बालों की ग्रोथ में कभी आएगी. इस के अतिरिक्त आप नीबू व चीनी को मिला कर ऊपरी होंठ पर लगाएं और 15-20 मिनट लगा रहने दें. सूखने पर धो लें. इसी तरह आटा, दूध व हलदी का पेस्ट बना कर भी ऊपरी होंठ पर लगा सकती हैं. ये सभी उपाय ऊपरी होंठ के बालों की ग्रोथ को कम करने में सहायक होंगे.

ये भी पढ़ें...

अनचाहे बाल हटाएं ऐसे

अनचाहे बाल परेशानी का सबब होते हैं. शरीर पर बेढंगे रूप से दिखने वाले ये बाल कभीकभी शर्मिंदगी का भी अनुभव कराते हैं. जानिए, इन अनचाहे बालों को हटाने का बेहतर तरीका:

आईब्रोज

ट्विज करने के लिए: आईब्रोज की प्लकिंग शुरू करने से पहले उन जगहों पर एक सफेद पैंसिल से निशान लगाएं जहां से आप आईब्रोज को शुरू और खत्म करना चाहती हैं. इस से आप निर्धारित सीमारेखा से बाहर नहीं जाएंगी. इस के लिए एक ट्रिक यह है कि पैंसिल को अपनी नाक की बगल में रखें और वहां से उस जगह तक लाइनें खींचें जहां आईब्रोज है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...