वैलेंटाइन डे के खास दिन यानी कि प्यार भरे इस खास मौसम में आप भी चाहेंगी कि आपकी खूबसूरती आकर्षण का केंद्र हो. इस दिन अगर आप भी दमकती त्वचा और आकर्षक चेहरें की ख्वाहिश रखती हैं तो आपको पहले से इसके लिए कुछ खास तैयारियां करनी पड़ेगी. घबराइये नहीं क्योंकि इसके लिए आपको पार्लर जाकर सजने सवरने और ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ आसान से ब्यूटी टिप्स बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप मनचाही खूबसूरती पा सकती हैं.

मलाई और हल्दी का मिश्रण बना कर इसे चेहरे पर लगा कर दस मिनट रखें और इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी और चेहरे पर खोई आभा एक बार फिर लौट आएगी. चेहरे की रंगत चमकाने के लिए आप बेसन, चंदन और हल्दी का भी फेस पैक इस्तेमाल कर सकती है. इस पेस पैक को बना कर रोजाना चेहरे पर प्रयोग करने से आपकी त्वचा दमक उठेगी.

शहद में सफेद अंडा मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद ताजे साफ पानी से धो डालिए. अगर आपकी त्वचा अत्यधिक शुष्क है इसमें थोड़ा सा दूध मिला लीजिए. चेहरे को साफ करने के बाद गुलाब जल में भीगे काटन वूल की मदद से त्वचा को दबाइए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...