अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं नाखून बढाना पसंद करती हैं, क्योंकि हाथ और पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने में नाखूनों की एक अहम भूमिका होती है. साफ और लंबे नाखूनों वाले हाथ काफी खूबसूरत दिखते हैं. पर घर में काम करने वाली महिलाओं अपने नाखूनें की ठीक से देखभाल नहीं कर पाती और उनकी अक्सर शिकायत होती है कि काम करते वक्त उनका नाखून टूट जाता है. ऐसे में नाखूनों को तेजी से बढ़ाने के साथ ही उन्हें सुन्दर बनाने के कुछ घरेलू उपाय हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

बादाम तेल

क्या आपको पता है कि रात में बादाम के तेल से नाखूनों पर मसाज करने से नाखून चमकदार बनते हैं बल्कि इस तेल से नाखूनों की मसाज करने से रक्त संचार भी बढ़ता है जिसकी वजह से नाखूनों की वृद्धि आसान हो जाती है.

दूध

अपने नाखूनों को तेजी से बढ़ाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए एक अंडे के सफेद भाग में थोड़ा दूध मिला लें. इसे मिला लें फिर इस मिश्रण में अपने नाखून को 5 से 7 मिनट तक के लिए डुबोकर रखें. सप्ताह में ऐसा 2-3 बार करने से नाखून मजबूत होते हैं और तेजी से बढ़ने लगते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...