सवाल
मेरी समस्या वैक्सिंग के बाद होने वाली खुजली को ले कर है. मैं जब भी अपने अंडरआर्म्स वैक्स कराती हूं, वहां दाने हो जाते हैं और ईचिंग होती है. कृपया बताएं कि ऐसा क्यों होता है व इस से बचने के क्या उपाय हैं?

जवाब
कई बार हम जो डियोड्रैंट प्रयोग करते हैं वह भी अंडरआर्म्स में ईचिंग व दानों का कारण बन जाता है. इस के अलावा वैक्सिंग से भी कई बार ईचिंग हो जाती है. आप हमेशा प्रोफैशनल सैलून से वैक्सिंग कराएं. वैक्सिंग कराने से पहले प्रीवैक्स लोशन लगाएं. अगर त्वचा अधिक सैंसिटिव हो, तो सैंसिटिव स्किन औयल का प्रयोग भी अंडरआर्म्स में करें. इस से आप की समस्या का समाधान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें...

वैक्सिंग के नए तरीके

त्वचा को खूबसूरत, कोमल और अनचाहे बालों से आजाद बनाने के लिए वैक्सिंग से बेहतर कोई विकल्प नहीं. वैक्सिंग से न केवल अनचाहे बाल रिमूव होते हैं वरन टैनिंग जैसी समस्या भी दूर होती है. वैक्सिंग कराने के बाद सामान्यतया त्वचा कम से कम 2 सप्ताह तक मुलायम रहती है. जो बाल फिर से उगते हैं, वे भी बारीक और कोमल होते हैं. नियमित वैक्सिंग कराने से 3-4 सप्ताह तक बाल नहीं आते. समय के साथ बालों का विकास भी कम हो जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...