आधुनिकता की ओर बढ़ रही महिलाएं निश्चित ही अपने व्यक्तित्व के प्रति जागरूक हुई हैं. महिलाओं के व्यक्तित्व के दायरे में उन के कामकाज से ले कर पहनावे तक की बात होती है. महिलाओं के ऊपरी वस्त्रों में जिस तरह के बदलाव आए हैं, ठीक उसी तरह अंतर्वस्त्रों में भी बहुत तबदीली आई है.

जहां पहले महिलाएं अपने बदन के उभारों को जरूरत के अनुसार ढकने के लिए अंतर्वस्त्र पहनती थीं, वहीं अब महिलाएं इसे कई अन्य दिलचस्प कारणों से पहनती हैं. अंतर्वस्त्र को ले कर आए बदलाव की शुरुआत में इस का कारण अपने पति या सैक्स पार्टनर को रिझाना माना जाता था. मगर अब लड़कियां अपनेआप को अभिनीत करने के लिए अलगअलग किस्म के अंडरगारमैंट्स पहनना पसंद करती हैं.

साधारण अंतर्वस्त्र से नरम, सम्मोहक, आकर्षक, विलोभक लिंजरी तक का सफर काफी आविष्कारी रहा है. अंतर्वस्त्र अपनी उत्पत्ति से काफी आगे निकल चुका है और इस सफर में इसे उपयोग करने में काफी परिवर्तन आया है. जहां पहले अंदरूनी चीजों की तरह अंडरगारमैंट कपड़ों के अंदर पहना जाता था, वहीं अब यह अंदर से बाहर की ओर झांकता हुआ नजर आता है. यह कोई अश्लीलता नहीं, इसे स्टाइल कहते हैं. अब इस फैशन को स्वीकृति मिल चुकी है, जिस में ऊपर से पहनने वाले कपड़ों के नीचे पहने गए इनरवियर का दृश्य झीना सा बाहर से नजर आए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...