'वर्ल्ड कप 2019' सेमीफाइनल में भारत के न्यूजीलैंड से मैच हारने के बाद जहां कईं इंडियन फैन निराश हो गए तो वहीं इंडियन टीम के सपोर्ट में बौलीवुड ने कदम बढाया है.  बौलीवुड सेलेब्स अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अनुपम खेर जैसे बड़े सितारों ने टीम के जज्बे की तारीफ करते हुए सोशलमीडिया पर लगा तार ट्वीट किए. आइए आपको दिखाते हैं सेलेब्स के इंडिया के सपोर्ट में कुछ खास ट्वीट...

टीम इंडिया के सपोर्ट में अमिताभ बच्चन भी आए आगे

अमिताभ ने लिखा, 'आप लोगों ने आज चैंपियन्स की तरह कमाल का खेल खेला. इससे पता चलता है कि आपमें काबिलीयत है. रिजल्ट चाहें जो भी रहा हो, मेरे लिए आप दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है और हमेशा रहेंगे.' अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अलावा अर्जुन कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर और स्वरा भास्कर जैसे सितारों ने भी टीम इंडिया का जमकर सपोर्ट किया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...