बेबो यानी करीना कपूर खान बौलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रसेस में से एक हैं. उनके लुक्स और फैशन के न सिर्फ उनके फैन्स बल्कि बौलीवुड सेलेब्स भी दीवाने हैं. अब हाल ही में करीना का एक लुक और उनके नेकपीस की काफी चर्चा हो रही है, लेकिन क्या आपको पता है करीना के इस नेकपीस की क्या कीमत है. आइए आपको बताते हैं नेकपीस की कीमत...
इतनी है नेकपीस की कीमत
दरअसल, हाल ही में करीना लाइट पिंक कलर के हौट आउटफिट में नजर आईं. करीना इस आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं, लेकिन इससे भी ज्यादा जो सुर्खियों में है वो है उनका नेकपीस. दरअसल, करीना ने इस दौरान गले में स्नेक चोकर पहना था जो काफी अट्कैटिव लग रहा था. लेकिन इस चोकर की कीमत जानकर तो आप भी चौंक जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चोकर की कीमत 38 लाख है.
ये भी पढ़ें- पत्रलेखा का हौट अवतार देख बौयफ्रेंड राजकुमार हुए दीवाने, फोटो पर किया ये कमेंट
