बॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों के बारे में तो आप बहुत कुछ जानती होंगी. अपने पसंदीदा सितारा से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर की जानकारी रखती होंगी आप. लेकिन क्या आप उनका निक नेम जानती हैं?
आप सोचती होंगी की बॉलीवुड सितारे बहुत रॉयल जिंदगी जीते हैं और उनका हम आम लोगों की तरह कुछ भी नाम नहीं होगा. लेकिन हम आपको बता दें कि आप गलत सोचती हैं. बॉलीवुड सितारों का भी निक नेम होता है. और कुछ सितारों के निक नेम तो तो इतने फनी हैं कि आप वो नाम जानकर अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगी. तो जानिए अपने पसंदीदा सितारा का निक नेम.
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा को पिग्गी चॉप्स के नाम से भी जाना जाता है लेकिन उनके खास दोस्त उन्हें मिट्ठू बोलते हैं.
श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम जानकर आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है. उनका निम नेम है चिरकुट और ये नाम उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि उनके बचपन के दोस्त और अभिनेता वरुण धवन ने दिया है.
ऐश्वर्या राय बच्चन
बच्चन परिवार की बहू, पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का निक नेम उनकी पर्सनैलिटी से बिल्कुल मेल नहीं खाता. ऐश का निक नेम गुल्लू है.
