बौलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के साथ रोमेन्स कर चुकीं एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia )फिल्मी दुनिया से दूर हो गई हैं. वहीं फिल्मों से दूर रहने के बावजूद आयशा अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर सुर्खियों में रहीं. हाल ही में आयशा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका लुक पूरी तरह अलग नजर आ रहा है. आइए आपको दिखाते हैं उनके लुक की फोटोज...
सोशल मीडिया पर है काफी एक्टिव
एक्टिंग करियर से दूर रहने के बावजूद आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन वह अपनी नई-नई फोटोज को फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं.
बेटे के साथ बिताती है क्वालिटी टाइम
सलमान खान (salman khan) की फिल्म वॉन्टेड में लीड रोल में नजर आने वाली आयशा अपने पूरे परिवार को समय देती है. आयशा अपने बेटे के साथ क्वौलिटी टाइम बिताती हुई नजर आती हैं.
