स्टार प्लस के शो अनुपमा ने इस हफ्ते भी फैंस के बीच जगह बनाई हुई है, दरअसल, बिग बौस से ज्यादा शो की टीआरपी इतनी बढ़ गई है कि शो पहले नंबर पर बन गया है. जहां सीरियल में आने वाले ट्विस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं तो वहीं शो की कास्ट को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है. लेकिन हाल ही में शो के लीड एक्टर सुधांशु पांडे के मजाक को लोगों ने हैरान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
करवाचौथ पर मजाक करना पड़ा भारी
शो में वनराज की भूमिका में नजर आ रहे सुधांशु पांडे लीड रोल में हैं, जिसका काव्या से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है तो वहीं पत्नी अनुपमा को इस बात का पता चल चुका है, जिसके बाद शो में तनातनी देखने को मिल रही हैं. इसी बीच ऑन-स्क्रीन ड्रामे को लेकर करवा चौथ के मौके पर सुधांशु ने मजाक करते हुए कहा लिखा कि, 'पता नहीं कौन सी वाली ने व्रत तोड़ लिया, बुखार सा महसूस हो रहा है'. लेकिन सुधांशु का ये मजाक उन्हीं पर भाड़ी पड़ गया है.

ये भी पढ़ें- अपने सपनों को पंख हर लड़की को देना चाहिए- फातिमा सना शेख
लोगों ने किए कई सवाल
