सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स सीरियल में नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं. वहीं सीरियल के नए प्रोमो भी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. जहां हाल ही के प्रोमो में पाखी, सम्राट की मौत के बाद विराट सई को अलग करते हुए दिखी थी तो वहीं अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में पाखी, भवानी की मदद से सई को प्रौपर्टी से बेदखल करती हुई दिखेगी.

विराट करता है बचाने की कोशिश

अब तक आपने देखा कि जगताप के कारण सई को दो करोड़ रुपए चुकाने की नौबत आ गई है. हालांकि विराट पूरी कोशिश कर रहा है कि वह सई की मदद कर सके, जिसके चलते वह मल्हार की हत्या के संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ करता है. जहां एक नर्स सच जानने के बावजूद सई को कसूरवार बताती है. वहीं प्रोफेसर थुराट के कहने पर एक नर्स झूठ बोलती है कि उन्होंने सई को मल्हार को इंजेक्शन लगाते हुए देखा और यहां तक ​​कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया था.

जगताप देगा धमकी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha singh (@ayeshaaaa.singh19)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...