स्टार प्लस के पौपुलर सीरियल में से एक इमली की कहानी नए-नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने का एक भी मौका नही छोड़ रही है. वहीं मेकर्स ने शो को एक नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया है, जिसमें आदित्या को पाने के लिए मालिनी और इमली आमने-सामने नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है प्रोमो में खास...
प्रोमो में दिखा इमली-मालिनी का फेस औफ
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि मालिनी पूरी कोशिश कर रही है कि इमली को आदित्य की जिंदगी से दूर कर सके, जिसके चलते वह अपनी जान खतरे में भी डालने के लिए तैयार हो गई है. हालांकि इमली, जान गई है कि मालिनी उसे आदित्य से दूर करने के लिए साजिशें रच रही है. इसी के चलते हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें इमली और मालिनी आमने सामने नजर आ रहे हैं. प्रोमो में मालिनी (Mayuri Deshmukh) इमली को गंवार बोलती दिख रही है और उसे खुद से नीचा भी बताती नजर आ रही है. हालांकि इमली, मालिनी को करारा जवाब देती हुए दिख रही है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी ने सम्राट पर लगाया जिंदगी बर्बाद करने का इल्जाम! देखें वीडियो
