टीवी के पौपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लौकडाउन के बाद से नए-नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं. जहां एक तरह नायरा के डबल रोल ड्रामे ने फैंस को एंटरटेन किया तो वहीं सीता के किरदार को गुस्सा दिलाने का काम किया. लेकिन अब हाल ही में शो के नए प्रोमो वे फैंस को हिला कर रख दिया है. आइए आपको बताते हैं कि क्या है नए प्रोमो में खास...

कार्तिक की बढ़ेगी जिम्मेदारी

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें कार्तिक अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाता हुआ नजर आने वाला है. दरअसल, प्रोमो से साफ नजर आ रहा है कि अपकमिंग एपिसोड में कार्तिक के पिता मेंटली रुप से डिस्टर्ब हो जाएंगे और एक छोटे बच्चे की तरह वो लोगों के सामने जिद भी करेंगे. ऐसे में कार्तिक अपने पिता का हाथ थामकर उनका हर एक कदम पर साथ देने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

As we grow older, our parents grow younger. Kartik, we know how difficult this is for you! #YehRishtaKyaKehlataHai, Mon-Sat at 9:30pm on StarPlus and Disney+ Hotstar http://bit.ly/YRKKHHotstar @shivangijoshi18 @khan_mohsinkhan

A post shared by StarPlus (@starplus) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...