सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का ट्रैक इन दिनों सुर्खियों में है. जहां कई लोग सरोगेसी के ट्रैक के चलते मेकर्स के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो वहीं सीरियल की पाखी यानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहनाज गिल की नकल करती दिख रही हैं.
शहनाज के डॉयलॉग को किया रिक्रिएट
View this post on Instagram
गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ट्रोलिंग के बावजूद अपने फैंस के लिए नए नए रील्स शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं इसी बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने बिग बौस 13 के घर में शहनाज गिल का एक पौपुलर डायलॉग रीक्रिएट किया है. दरअसल, वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) कहती दिख रही हैं कि 'कैरेक्टरलेस क्या होता है? यहां क्या सारे कैरेक्टर मोर है?' एक्ट्रेस की इस वीडियो पर विराट यानी एक्ट्रेस के पति नील भट्ट भी मजेदार रिएक्शन देते दिख रहे हैं.
View this post on Instagram
मेकर्स के खिलाफ हुआ था केस दर्ज
View this post on Instagram
