पौपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. जहां फैंस नई दयाबेन की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं एक के बाद एक किरदार के शो को छोड़ने की खबरें फैंस को परेशान कर रही है. इसी बीच पुरानी अंजलि भाभी ने शो के मेकर्स पर पैसे न लौटाने का आरोप लगाया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
नेहा मेहता ने लगाया आरोप
View this post on Instagram
साल 2020 में तारक मेहता शो को अलविदा कहने वाली पुरानी अंजलि भाभी यानी एक्ट्रेस नेहा मेहता (Neha Mehta) ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में शो के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उनकी बची हुई पेमेंट नही की है. दरअसल, एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि 'मैं बहुत ही सम्मानित जिंदगी जीती हूं और किसी भी चीज की शिकायत करने में विश्वास नहीं करती. न ही मुझे ऐसा करना पसंद है. 12 साल बाद मैंने यह शो 2020 में छोड़ दिया था. आखिरी 6 महीनों के बकाया पैसे मुझे अब तक नहीं मिले हैं. हालांकि शो छोड़ने के बाद मैंने पेसों के लिए उन्हें कई बार फोन किया. मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही इसका समाधान निकलेगा और मुझे मेरी मेहनत से कमाए पैसे मिल जाएंगे.'
