कोरोनावायरस के कहर के कई सेलेब्स ने नए मेहमान का स्वागत किया है. इसी बीच अपनी कैमेस्ट्री और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी जिंदगी में आने वाली नई खुशी का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

फैंस को दी खुशखबरी

कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. विराट ने वाइफ अनुष्का शर्मा संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है.'

बेबी बंप में नजर आई अनुष्का

विराट के सोशलमीडिया पर शेयर की गई फोटोज में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, जिसमें अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं उनकी पेरेंट्स बनने की खबर वायरल होने के बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...