स्टार प्लस के पौपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लीड कैरेक्टर 'कार्तिक' का किरदार निभाने वाले मोहसिन खान फैंस के बीच पौपुलर हैं, लेकिन मोहसिन खान के एक ट्वीट ने उनके फैंस को दुखी कर दिया है. खबर है कि मोहसिन को डेंगू हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है. आइए आपको बताते हैं आखिर क्या ट्वीट किया मोहसिन खान ने...

मोहसिन ने ट्वीट कर दी डेंगू की जानकारी  

मोहसिन ने ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी. मोहिसिन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डेंगू से जूझ रहा हूं. बहुत लंबे समय तक बाहर रहने से सावधान रहें... मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा. इंशाअल्लाह!

ये भी पढ़ें- ‘कार्तिक-नायरा’ की नजदीकियों से नाराज ‘वेदिका’, कहेगी ये बड़ी बात

फैंस ने की ठीक होने की दुआ

मोहसिन के एक ट्वीट से उनके फैंस दुखी हो गए और उन्होंने उनके लिए ठीक होने की दुआ करते हुए काफी सारे कमेंट्स किए.

पिछले 3 सालों से हैं शो का हिस्सा

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...