महिलाओं को हर महीने पीरियड्स का होना जरूरी हैं क्योंकि इसी प्रक्रिया से उनका हार्मोनल बैंलेस बना रहता है और ब्लड फिल्टर होता है. लेकिन महिलाओं को होने वाले ये मासिक धर्म अपने कई सारी प्रॉब्लम साथ लाता है, जिसके चलते पेट, कमर और पैरों में दर्द बुखार और मूड स्विंग्स का भी सामना करना पड़ता है.
इस बारे में सी के ब्रिला हॉस्पिटल, गुरुग्राम की डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट एंड ऑब्सटेरिशन (Obstetrician) डिपार्टमेंट की डॉक्टर अरुणा कालरा कहतीं हैं कि महिलाओं के लिए पीरियड्स तब और समस्या बन जाता है जब घर, रिश्तेदारों या फ्रेंड के यहां कोई फंक्शन हो. पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए कई महिलाएं दवाइयों का सहारा लेती हैं, जोकि सेहत के लिए अच्छा नहीं होता. कई बार इनसे साइड इफेक्ट भी होते है. यहां हम आपको बता रहें हैं कि बिना किसी साइड इफेक्ट के आप पीरियड्स को नैचुरली तरीके से कुछ दिन के लिए टाल सकती हैं.
1. स्पाइसी खाने से बचें
पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए मसालादार खाना बिल्कुल भी ना खाएं क्योंकि मसालादार खाना ब्लड के फ्लो को बढ़ाता है. जिससे पीरियड्स शुरु होने की संभावना जल्द हो जाती है.जब तक आपको डेट आगे बढ़ानी हो तब तक आप लाइट खाना खाएं. लाल, हरी मिर्च, काली मिर्च और लहसुन तो भूल कर भी ना खाएं.
