Gen Z fashion trousers :  न्यू जेनरेशन जिसे जेन जी भी कहा जाता है वह सबसे पहले अपने कंफ़र्ट को देखती है इसलिए आजकल की नई पीढ़ी अपनी वार्डरोब में ट्राउजर्स को भरपूर जगह दे रही है. ट्राउजर्स जिसे आम बोलचाल की भाषा में पतलून, पाजामा या पैंट कहा जाता है शरीर के निचले हिस्से यानी पैरों में पहने जाने वाला एक वस्त्र है. कुछ समय पूर्व तक इसे घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा ही आरामदायक वस्त्र के रूप में पहना जाता था परंतु आजकल ये बाजार में कौटन, लिनेन, वूल, डेनिम, और पॉलिस्टर जैसे भांति भांति फैब्रिक और बहुत खूबसूरत डिजाइंस में उपलब्ध हैं.

जेन जी की पसंद को ध्यान में रखकर आजकल बड़े बड़े ब्रांड्स इन्हें कम्फरटेबल और फैशनेबल में भी बना रहे हैं इसंकी ख़ासियत है कि आप इन्हें ट्रैवल, ऑफ़िस या घर कहीं पर भी बड़े आराम से पहन सकते हैं. आप अपने बजट और आवश्यकता के अनुसार इन्हें खरीद सकते हैं-

औफिस के लिए टेलर्ड ट्राउजर

औफिस और वर्कवेयर के लिए टैलर्ड ट्राउजर्स भरोसेमंद औप्शंस हैं. हाई वेस्ट, प्लेटेड वाइड लेग, और स्ट्रेट कट जैसे पेंट्स प्रोफेशनल माहौल में खूब जमते हैं. आप किसी भी अच्छे स्टोर से खरीदकर अपनी बॉडी के अनुसार फिटिंग करवा सकतीं हैं अथवा बाज़ार से फैब्रिक खरीदकर बनवा भी सकतीं हैं.

केजुअल वीयर के लिए हल्के फैब्रिक वाले ट्राउजर्स

डेली और केजुअल वियर्स में पूरी तरह से रिलेक्स्ड और बैगी ट्राउजर्स पहनने चाहिए. चौड़े पायचें वाले, कॉटन ट्राउजर, स्ट्रेट लेग जींस, और हल्के फैब्रिक वाले पैंट्स रोजमर्रा की भागदौड़ के लिए परफेक्ट चॉइस हैं. टाइट फिटिंग वाले लोअर या पैंट्स को लम्बे समय तक पहनने के बाद जहां पैरों में थकान और दबाब महसूस होने लगता है वहीं इन्हें घंटों तक पहनने के बाद भी पैर आरामदायक स्थिति में ही रहते हैं.

ट्रैवेल के लिए बैगी ट्राउजर

बैगी ट्राउजर्स में काफ़ी पॉकेट्स होतीं हैं इसलिए इन्हें ट्रेवल के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. आमतौर पर बैगी ट्राउजर्स को स्ट्रीट स्टाइल माना जाता था पर अब नई पीढ़ी इनके कम्फ़र्ट के कारण इन्हे ट्रेवल के लिए भी परफेक्ट मानने लगे हैं. पॉकेट्स इनकी डिजाइन को तो आकर्षक बनातीं ही हैं साथ ही चार्जर, इयरफ़ोन्स और चश्मे का कवर आदि रखने में उपयोग भी किया जा सकता है.

पार्टी लुक के लिए साटिन और सिल्क ट्राउजर

साटिन और सिल्क बहुत ही शाही फेब्रिक माने जाते हैं इनका फैब्रिक बहुत मुलायम, स्मूद, शाइनी और हल्की चमक वाला होता है. किसी भी पार्टी में आप साटिन या सीक्वेंस वाले टॉप के साथ पेयर करके ख़ुद को क्लासी लुक दे सकतीं हैं. पार्टी या इवनिंग लुक में ये बिना ज़्यादा एसेसरीज के भी ख़ुद को स्टेटमेंट बना देते हैं.

फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स ट्राउजर्स

खेल, व्यायाम या जिम के लिए आज बाज़ार में ट्रैक पैंट्स, जौगर्स जैसे विकल्प मौजूद हैं. इन्हें पहनने के बाद आपका स्टाइल और कंफ़र्ट दोनों मौजूद रहते हैं.

रखें इस बातों का भी ध्यान

यूं तो ये बहुत अधिक केयर की डिमांड नहीं करते परंतु फिर भी इन पर लगे टैग के अनुसार ही इनकी केयर करनी चाहिए.

वाशिन मशीन में धोने से पहले टैग पर लिखे वाशिंग इंस्ट्रक्शन को अवश्य पढ़ लें.

हमेशा अच्छे ब्रांड के ही ट्राउजर्स लेन ताकि इनके रंग निकलने और रोयें आने की संभावना न रहे.

ख़रीदते समय अपनी बॉडी टाइप और पसंद का ध्यान रखें.

पार्टी इत्यादि में वियर करते समय कुछ हल्की फुल्की एसेसरीज भी पेयर करें इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...