स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों शादी का धमाल देखने को मिल रहा है. जहां अनुपमा और अनुज की जल्द ही हल्दी होने वाली है तो वहीं तोषू और समर मिलकर बा और वनराज को शादी में न्योता देते हुए नजर आने वाले हैं. इसी बीच खबर है कि सीरियल में दो नई एंट्री होने वाली हैं. हालांकि अभी इस खबर पर कोई औफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई हैं. लेकिन हम आपको उन दो नई हसीनाओं के लुक्स दिखाने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर....
समर संग रोमांस कर सकती है ये एक्ट्रेस
View this post on Instagram
बीते दिनों नंदिनी यानी अनघा भोसले के टीवी इंडस्ट्री छोड़ने से समर के लव लाइफ का ट्रैक खत्म हो गया था. लेकिन अब 'धड़कन जिंदगी की' की एक्ट्रेस अल्मा हुसैन (Alma Hussein) सीरियल में समर के साथ रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं. हालांकि मेकर्स ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन अगर एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखें तो वह अनुपमा का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक में अल्मा बेहद खूबसूरत लगती हैं. फैंस उनके हर लुक्स पर जान छिड़कते हैं.
View this post on Instagram
