दीवाली पर पाएं नैचुरल ग्लो
Grihshobha team
नवम्बर 3, 2026
www.grihshobha.in
अगर आप दीवाली पर फ्रैश और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो नो मेकअप मेकअप लुक ट्राई करें.
सब से पहले मोइस्चराइजर लगाएं और जरूरत के अनुसार हलका प्राइमर इस्तेमाल करें. इस के बाद स्किनटोन से मैच करता हुआ बीबी क्रीम या हलका फाउंडेशन लगाएं.
डार्क सर्कल्स या दागधब्बों को छिपाने के लिए थोड़ा सा कंसीलर इस्तेमाल कर सकती हैं.
गालों पर पीच या सौफ्ट पिंक ब्लश लगाएं. इस से चेहरा फ्रैश और नैचुरल दिखाई देगा.
आंखों की खूबसूरत बढ़ाने के लिए पतला काजल, हलका आईलाइनर और मसकारा लगाएं. आखिर में न्यूड पिंक, पीच या रोज ब्राउन लिपस्टिक लगा कर अपने लुक को पूरा करें.