खांसी एक ऐसी समस्या है जिसे लोग कभी बदलते मौसम से होने वाली परेशानी समझने लगते हैं तो कभी हल्का फुल्का इन्फेक्शन समझ इलाज में लापरवाही करने लगते हैं
खांसी के कई कारण हो सकते हैं जैसे एलर्जी, इंफेक्शन, स्मोकिंग आदि.लेकिन यदि खांसी लंबे समय से ठीक नहीं हो रही है तो इसका कारण जानना आपके लिए काफी जरूरी है,
धूम्रपान करने से तंबाकू में मौजूद केमिकल्स फेफड़ों में जलन पैदा करते हैं. जिस कारण साधरण सी लगने वाली खांसी क्रॉनिक होकर जानलेवा बीमारी का रूप ले सकती है.
अस्थमा में सूखी और गीली, दोनों प्रकार की खांसी आ सकती है.कई बार ऑक्सीजन की अधिक कमी हो जाने से जान जाने का जोखिम बढ़ जाता है.
टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) एक संक्रामक रोग है जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है.