बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए फौलो करें ये टिप्स


Grihshobha team अक्टूबर 21, 2026 www.grihshobha.in

हर 2-4 सप्‍ताह में अपने बालों को हल्‍का सा ट्रिम करवा लें. यह आपको अजीब लग सकता है लेकिन वाकई में इससे बालों की ग्रोथ फास्‍ट हो जाती है.

जब भी अपने बालों को वॉश करें, तो कंडीशनर अवश्‍य लगाएं. इससे बालों को पर्याप्‍त पोषण और मॉश्‍इचर मिलता है.

बालों को स्‍वस्‍थ बनाना है तो सॉटिन का तकिया लगाएं, इससे हेयरफॉल कम होगा और बालों की नमी भी तकिए के द्वारा नहीं सोखी जाएगी.

सिर की मसाज करने से रक्‍त का संचार अच्‍छा हो जाता है, इससे बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है. सिर की मसाज करने से नए बाल भी उगते हैं.

अगर आपके बाल रूखे रहते हैं तो उन्‍हें ऑयलिंग करके किसी अच्‍छे शैम्‍पू से धुलें. बाल ज्‍यादा रूखे होने पर सप्‍ताह में दो बार अवश्‍य धुलें.