फेस्टिवल में इन 7 फूड्स से रहें दूर


Grihshobha team सितम्बर 17, 2026 www.grihshobha.in

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और वजन नियंत्रण केलिए कोल्ड ड्रिंक्स और कौफी नुकसानदेह होती है. न इन्हें पिएं और न ही दूसरों को पिलाएं.

मीठे पकवान बनाने के लिए लो फैट युक्त दूध और शुगर फ्री का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से हम कुछ कैलोरीज तो कम कर सकते हैं परन्तु फिर भी हमें मात्रा पर ध्यान देना चाहिए.

त्योहार के समय में साधारण खाने के बजाए आप पकवान अधिक बनाते हैं. ऐसे में आप आटे में जौ, बाजरे के आटे को गेहूं के आटे के साथ मिक्स कर लें.

फैट निकले दही और फैट फ्री औयल ही प्रयोग करें. डेयरी उत्पादों में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो सेहत के लिए ठीक नहीं है.