खाते समय ध्यान रखें ये बातें
Grihshobha team
अक्टूबर 16, 2026
www.grihshobha.in
खड़े-खड़े और लेट कर कभी खाना नहीं खाना चाहिए. आराम से बैठकर भोजन करना, शरीर और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है.
बहुत तीखा, बहुत मीठा या तेज मिर्च मसाले वाला खाना नहीं खाना चाहिए. आधा खाया हुआ फल, मिठाइयां आदि फिर नहीं खाना चाहिए.
अगर आपका बोलना वाकई बहुत जरूरी हो तो, खाते वक्त सिर्फ सकारात्मक बातें ही करें. प्रसन्न मन से किया गया भोजन शरीर को जल्दी लगता है.
खाने के तुरंत बाद पानी या चाय नहीं पीना चाहिए.
दिन में और रात में खाना खाने के बाद टहलना चाहिए. रात में भी टहलकर बाईं करवट लेट कर सोने से पाचन अच्छा होता है.