हेयर कलर चुनते समय ध्यान रखें ये बातें
Grihshobha team
नवम्बर 13, 2026
www.grihshobha.in
हेयर कलर चुनते समय अपनी त्वचा के रंग और बालों के प्राकृतिक रंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
अगर आप पहली बार बालों में कलर करवा रही हैं, तो अपने मूल बालों के रंग से मिलता-जुलता शेड चुनना बेहतर होगा. बहुत ज्यादा अलग या गहरे बदलाव करने से बचें.
हेयर कलर लगाने से 48 घंटे पहले पैच टेस्ट जरूर करें, भले ही आपने पहले भी उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया हो, फिर भी उसका पैच टेस्ट अवश्य कर लें.
यदि सिर की त्वचा पर खुजली, जलन या संवेदनशीलता है, तो कलर लगाने से बचें. साथ ही, प्रोडक्ट पर दिए गए निर्देशों का सही तरीके से पालन करें.