झुर्रियों से निजात पाने के लिए अपनाएं नेचुरल उपाय
Grihshobha team
अक्टूबर 23, 2026
www.grihshobha.in
नारियल का दूध एंटीआक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो झुर्रियों को दूर रखता है.
केला स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है. इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण और विटामिन ए और बी त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं.
शहद एक नेचुरल स्वीटनर होने के साथ मौइश्चचराइजर का भी काम करता है.
शहद ना केवल झुर्रियों को दूर रखता है बल्कि इसके एंटीआक्सीडेंट गुणों के कारण स्किन हेल्दी भी बनती है.
इसके लिए कौटन की मदद से शहद को अपने चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट के लिए लगाएं. सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.