Makeup में भी करें आईलाइनर का इस्तेमाल


Grihshobha team सितम्बर 24, 2026 www.grihshobha.in

अगर आपकी आइब्रो बहुत ही पलती है, तो आप उसे गहरा बनाने के लिये आईलाइनर का प्रयोग करें.

इसके लिये आप पेन्‍सिल आईलाइनर का प्रयोग कर सकती हैं. लेकिन इसको हद से ज्‍यादा डार्क ना करें वरना आपकी आइब्रो आपके बालों से ज्‍यादा गहरे लगने लगेंगे.

जिस तरह आप अपनी आइब्रो को काला करने के लिये आईलाइनर का प्रयोग करेंगी, ठीक उसी तरह से आप सफेद हो चुके एकआद बाल को काला कर सकती हैं.

इस काम को करने के लिये गीली आईलाइनर का ही प्रयोग करें, इससे आपका काम जल्‍दी होगा.