डिहाइड्रेशन से हैं परेशान तो अपनाएं ये नेचुरल उपाय
Grihshobha teamअक्टूबर 7, 2026www.grihshobha.in
हमारे शरीर को 70 फीसदी पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए सबसे पहले पानी की मात्रा को बढ़ाना चाहिए. दिन में 10 गिलास पानी का पीना चाहिए.
डीहाइड्रेशन में दही का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है. यह आसानी से पच भी जाता है और इसका सेवन आप नमक और भुने हुए जीरे के साथ भी कर सकते हैं
अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में डीहाइड्रेशन की शुरुआत हो चुकी है, तो आप रसीले फल जैसे अंगूर, संतरा, पपीता, तरबूज, खरबूज, मूली, टमाटर आदि का सेवन करें.
जब भी शरीर में डीहाइड्रेशन की शिकायत आ जाती है, तो इससे तुरंत छुटकारा पाने के लिए एक गिलास नारियल का पानी पी लेना चाहिए.
नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे अच्छा स्रोत है. नींबू पानी पीने से शरीर में ताजगी का भी एहसास होता है.