लाइटिंग से बदलें घर का लुक
Grihshobha team
नवम्बर 5, 2026
www.grihshobha.in
बैडरूम के लिए वार्म या हलकी पीली रोशनी काफी पसंद की जाती है. इस की सौफ्ट चमक कमरे को गरमजोशी और आराम का एहसास देती है.
शाम के समय मुख्य तेज लाइट बंद कर के वार्म लाइट इस्तेमाल करने से बैडरूम का माहौल ज्यादा रिलैक्सिंग महसूस हो सकता है.
बैड के दोनों तरफ रखी टेबल लैंप बैडरूम की सजावट को ऐलिगैंट लुक देते हैं.
इन का सब से बड़ा फायदा यह है कि रात में किताब पढ़ने, फोन देखने या थोड़ी देर बैठने के लिए पूरे कमरे की तेज लाइट जलाने की जरूरत नहीं पड़ती.