स्किन को सौफ्ट रखने के लिए ट्राई करें ये पैक्स


Grihshobha team अक्टूबर 19, 2026 www.grihshobha.in

बराबर मात्रा में मलाई, चंदन पाउडर, गुलाब जल और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इसे चेहरे और गले पर लगाएं. 30 मिनट के बाद धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 बार यह प्रक्रिया दोहराएं.

बेसन और हल्दी, दोनों त्वचा में निखार लानेवाले पुराने, लेकिन असरदार उपाय हैं. एक चुटकी हल्दी में मलाई और बेसन मिलाएं. अब इसे चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट के बाद धो लें.

2 टेबलस्पून चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करें.

आप केसर और मलाई को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और उसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं. जल्द ही फर्क महसूस होगा.