समर में मेकअप न हो खराब, फौलो करें ये टिप्स


Grihshobha team अप्रैल 4, 2026 www.grihshobha.in

औयली स्किन पर वाटर बेस्ड मेकअप ही इस्तेमाल करें, औयल बेस्ड नहीं. मेकअप को सैट करने के लिए अच्छे ब्रांड का कौंपैक्ट पाउडर इस्तेमाल करें.

ड्राई या नौर्मल स्किन पर से पहले अच्छे से मौस्चराइजिंग कर के वाटर बेस्ड मेकअप करें तो अच्छा होगा.

दिन के समय अगर मेकअप करें तो क्लीजिंग, टोनिंग और मौस्चराइजिंग के बाद कम से कम 30 एसपीएफ का सनस्क्रीन जरूर लगाएं और उस के बाद ही मेकअप करें.

मेकअप को रीटच करने के लिए कौंपैक्ट पाउडर लगाएं और डैबिंग तकनीक इस्तेमाल करें. स्वाइप करने से मेकअप हट सकता है.

दिन के समय मैट आईशैडो इस्तेमाल करें. रात के मेकअप में शिमर या ग्लिटर आईशैडो लगा सकते हैं.