फेस मास्क का बैस्ट रिजल्ट पाने से पहले स्किन पर जमी धूल मिट्टी, गंदगी को साफ करना बेहद जरूरी है. आप अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना न भूलें.
कई बार ज्यादा देर तक फेस मास्क चेहरे पर लगाए रखते हैं, जिससे ड्राई स्किन की समस्या होती है.
चेहरे पर बैस्ट रिजल्ट पाने के लिए फेस मास्क हटाने के बाद स्किन को अच्छी तरह से मौइश्चराइज करें.
मास्क निकालने के बाद चेहरे को ज्यादा गर्म पानी से न धोएं और न ही ज्यादा ठंडा पानी का इस्तेमाल करें. फेस मास्क हटाने के बाद हमेशा गुनगुना पानी से चेहरे को साफ करें.