यूटीआई को रोकने का सब से सरल और सब से प्रभावी तरीकों में से एक है पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड रहना.
बैक्टीरिया को जमा होने से रोकने के लिए ब्लैडर (मूत्राशय) को नियमित रूप से खाली करना जरूरी है. लंबे समय तक यूरिन न रोके रहें क्योंकि इस से बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है.
ब्रीथेबल कपड़ों से बने अंडरवियर पहनें जैसे कौटन से बने कपड़े. इन से प्राइवेट पार्ट (जननांगों) में हवा जा पाती है और जननांग क्षेत्र सूखा रहता है.
अगर आप दर्द, बारबार पेशाब आना या धुंधला पेशाब जैसे लक्षणों का अनुभव करते हैं, तो उचित डायग्नोसिस और इलाज के लिए तुरंत डाक्टर से सलाह लेनी जरूरी है.