एलोवेरा को काटकर इसका जेल निकाल लें और वैक्सिंग के बाद अपनी त्वचा पर रात भर के लिए लगा रहने दे.
टी ट्री ऑयल को वैक्सिंग के बाद दानों के लिए काफी अच्छा तरीका माना जाता है. इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल होते हैं जो सूजन और दानों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं.
सेब के सिरके में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दानों को काम करने में मदद कर सकते हैं.
नारियल में मौजूद फेनोलिक एसिड और पॉलीफेनोल एंटीबैक्टीरियल की तरह काम कर सकते हैं इसीलिए नारियल के तेल को वैक्सिंग के बाद दानों से बचने के लिए एक कारगर उपाय माना है.
वैक्सिंग के बाद अपनी स्किन को क्लींजर से साफ करें और उसके बाद नारियल का तेल लगाएं.