आखिर घूमना किसे पसंद नहीं होता और अगर आपको लंदन जैसा शहर घूमने को मिले तो आप यही चाहेंगे की वहां की कोई भी जगह आपके घूमने से छूट न जाऐ. ऐसे में हम आपको लंदन के कुछ उन चुनिंदा जगहों के बारे में बताऐंगे जहां आपको अपने लंदन यात्रा के दौरान जरुर जाना चाहिये.

विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय

केंसिंग्टन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय सजावटी कला और डिजाइन की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय माना जाता है. इसमें करीब 4.5 मिलियन वस्तुओं का स्थायी संग्रह है. इस संग्रहालय का नाम प्रिंस एल्बर्ट और क्वीन विक्टोरिया के नाम पर रखा गया है. इसकी स्थापना 1852 में की गयी थी और यह करीब 12.5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 145 गैलरियां हैं. इसके संग्रह में प्राचीन काल की यूरोप, उत्तरी अमेरिका, एशिया और उत्तरी अफ्रीका की संस्कृतियों से आयी 5000 साल पुरानी कलाकृतियां मिलती है, जो लगभग हर क्षेत्र से संबंधित हैं. यहां पर प्रवेश निःशुल्क है।

ब्रिटिश लाइब्रेरीज                 

ब्रिटिश लाइब्रेरी का केवल साहित्‍यिक ही नहीं एतिहासिक महत्‍व भी है. यहां पर कई साहित्यिक पुस्तकें और कई पांडुलिपियां रखी गई हैं, जैसे एलिस इन वंडरलैंड, द नोटबुक औफ जेन औस्टेन, चारलोते ब्रोंटे की जेन आयर की पांडुलिपि,  मेग्ना कार्टा, अ गुटेनबर्ग बाइबल, कोडेक्स सिनईकस, विलियम शेक्सपियर का औटोग्राफ, आर्थर सुलेवान द्वारा तैयार किया गया ओरिजनल म्‍यूजिक स्कोर इत्यादि. इसी तरह यहां बनी स्थायी प्रदर्शनी गैलरी हेंडल और बीथोवन द सर जौन रितब्लात में 200 से अधिक वस्तुओं को प्रर्दशन हेतु रखा गया है. यह गैलरी भी पूरे सप्ताह खुली रहती है और यह निःशुल्क है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
 
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
 
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...