बौलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा आए दिन अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार चारू असोपा की कोई शादी की खबर नहीं बल्कि गणगौर में उनका राजस्थानी लुक सोशलमीडिया पर छाया हुआ है. फैंस को उनका गणगौर लुक काफी पसंद आ रहा है. आइए आपको दिखाते हैं चारू असोपा के कुछ राजस्थानी लुक्स, जिसे आप फैमिली फंक्शन हो या शादी ट्राय कर सकती हैं.
राजस्थानी लहंगे में बिजलियां गिराती दिखीं चारू
हाल ही में चारू असोपा गणगौर सेलिब्रेट करती नजर आईं, जिस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का हैवी वर्क वाला राजस्थानी लहंगा पहना था. वहीं इस लुक के साथ चारू असोपा ने मोतियों वाली राजस्थानी ज्वैलरी कैरी की थी. इसके साथ हैवी वर्क वाली राजस्थानी ओढ़नी यानी चुनर ओढ़ी थी, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- सीरत से लेकर प्रीता तक, जब ब्राइडल लुक में बिजलियां गिराती नजर आईं ये एक्ट्रेसेस
राजस्थानी लुक पसंद करती हैं चारू
View this post on Instagram
चारू असोपा को राजस्थानी लुक कैरी करना काफी पसंद है. इसीलिए हर फेस्टिवल पर वह राजस्थानी लुक में नजर आती हैं. चारू का ये रेड कलर का लहंगा काफी खूबसूरत है. वहीं इस लुक के साथ राजस्थानी मांगटीका काफी खूबसूरत कौम्बिनेशन है.
