सीरियल अनुपमा (Anupama) की कहानी में जल्द ही नया मोड़ आने वाला है. जहां अनुज और अनुपमा के रिश्ते में प्यार देखने को मिलेगा तो वहीं बा और वनराज के तानों से अनु परेशान होती नजर आने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे....
तोषू की किंजल ने की वनराज से तुलना
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि जहां अनुज और अनुपमा अपना वेलेंटाइन मनाते नजर आते हैं तो वहीं तोषू घर पहुंचता है. जहां वह किंजल से माफी मांगता है और कहता है कि वह औफिस में काम कर रहा था. लेकिन किंजल कहती है कि लोग अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं न कि इसे खत्म करने के लिए. वहीं किंजल, तोषू को ताना मारते हुए कहती है कि मम्मी ने उसे बताया था कि वह और बा पापा का इंतज़ार करते थे और वो कभी समय पर नहीं आते थे. लेकिन अब किरदार बदल गए हैं और तोषू, पापा की जगह और वह मम्मी की जगह आ गई है. किंजल की ये बात सुनकर तोषू को गुस्सा आ जाता है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई के खिलाफ पाखी की नई चाल, करेगी ये काम
