देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary)हाल ही में शादी के 11 साल बाद बेटी के माता-पिता बने हैं, जिसके चलते वह सोशलमीडिया पर छाए हुए हैं. वहीं बेटी से जुड़ी खुशी वह अपने सोशलमीडिया पेज पर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की 'बबीता जी' (Babita Ji) भी एक्ट्रेस की बेटी से मिलने पहुंची. आइए आपको दिखाते हैं वायरल फोटोज...

देबीना से मिलने पहुंचीं मुनमुदत्ता

बबीता के रोल में नजर आ रही हैं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) की बेटी से मिलने पहुंची, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने सोशलमीडिया पर शेयर की. इसके साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'और फाइनली मैं कल रात इस लिटिल एंजेल से मिली. मेरे बेस्ट फ्रेंड्स अब पैरेंट्स बन गए हैं और मैं बहुत इमोशनल हूं. मेरे मोस्ट फेवरेट कपल. मैं इमोशनल हो गई हूं. देबीना और गुरमीत की इतनी खूबसूरत जर्नी. मैं जब भी इस बच्ची से मिलूंगी, हर बार इस पर ढेर सारा प्यार बरसाऊंगी.'

बेटी के साथ कुछ यूं वक्त बिता रही हैं देबीना

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...