स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों सोशलमीडिया पर छाया हुआ है. जहां अनुपमा और अनुज का रोमांस (Rupali Ganguly and Gaurav Khanna Romance) देखकर फैंस बेहद खुश हैं तो वहीं वनराज की जलन देखकर उसे खरीखोटी सुनाते नजर आ रहे हैं. इसी बीच सोशलमीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपमा-अनुज की परवाह छोड़ वनराज, काव्या संग रोमांस (Sudhanshu Panday And Madalsa Sharma Reels) करते हुए नजर आ रहा है. आइए आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो की झलक...
वनराज-काव्या ने किया ये काम
View this post on Instagram
हाल ही में सीरियल में जहां अनुपमा-अनुज की नजदीकियां देखने मिल रही है तो वहीं शूटिंग से फुरसत मिलने पर काव्या यानी मदालसा शर्मा और वनराज यानी सुधांशु पांडे रील्स बनाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने सोशलमीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वनराज और काव्या बीच सड़क पर आशिकों की तरह रोमांस करते दिख रहे हैं. जहां वनराज, काव्या पर लाइन मारता नजर आ रहा है तो वहीं काव्या शरमाती हुई दिख रही हैं. फैंस को दोनों का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
