रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में अब कई ट्विस्ट आ चुके है. दर्शक काफी समय से अनुपमा के अमेरिका जाने का इंतजार कर रहे है. लेकिन शो मेकर्स आए दिना नया मोड़ लेकर आ रहे है.  अनुपमा के सामने चुनौतियां कम न होने का नाम नहीं ले रहा है. ‘अनुपमा’ के बीते एपिसोड में देखने को मिला कि अनुज अनुपमा की फेयरवेल पार्टी की तैयारियां करता है. अनुपमा के लिए अनुज की तैयारियां देखकर माया बौखला जाती है और अपना गुस्सा आटे पर निकालती है. लेकिन 'अनुपमा' में आने वाले टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं.

शाह हाउस में होगा अनुपमा का स्वागत

'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा तैयार होकर शाह हाउस में पहुंचती है. वह भगवान से प्रार्थना करती है सबकुछ अच्छा हो. जैसे वह गेट खोलती है वहां सब आरती लेकर उसका भव्य स्वागत करते है. बा के साथ सभी लोग आरती करते है. इसके बाद खुद ही अनुपमा मंदिर में जाकर दिया जलाती है और सब उसके साथ पूजा करते है. लेकिन इन सब पर बा अपनी हरकतों पर शर्मिंदगी होती है और वह कहती हैं कि आज तक मैंने अनुपमा के साथ केवल बुरा ही किया है.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...