फेमस कुक शेफ हरपाल सिंह शोखी के जायके घर में एक बार जरुर ट्राई करें. टेस्ट से भरपूर मालाबार. आज ही घर पर बनाएं ये रेसिपी स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाओ. आइए देखें ये रेसिपी.

  1. चिकन सुक्का

सामग्री

1.  6 बड़े चम्मच औयल

 2.  3-4 हरी इलाइची 

 3. 2-3 दालचीनी 

  4. 2 चक्र फूल 

   5. 9-10 लौंग 

   6. 2 छोटे चम्मच जीरा 

   7. 11/2 छोटे चम्मच साबूत धनिया 

   8. 2 छोटे चम्मच कालीमिर्च 

   9. 5-6 साबूत लालमिर्च

  10. 1/2 कप कद्दूकस किया नारियल 

  11. 3 प्याज मीडियम आकार के कटे 

  12. 1 बड़ा चम्मच खसखस 

  13. 11/2 बड़े चम्मच अदरक कटा 

   14. 11/2 बड़े चम्मच लहसुन कटा 

   15. 3-4 हरीमिर्चें 

   16. 15-20 करीपत्ते 

   17. 11/2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर 

   18. 2 छोटे चम्मच लालमिर्च पाउडर 

   19. 1 छोटा चम्मच गरममसाला

    20.  1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

   21. 800 ग्राम चिकन द्य नमक स्वादानुसार.

विधि

एक पैन में घी गरम कर के उस में थोड़ी हरी इलायची, दालचीनी, चक्र फूल, लौंग, जीरा, साबूत धनिया, कालीमिर्च, प्याज, कद्दूकस किया नारियल डाल कर चलाते हुए 8-10 मिनट तक अच्छे से पकाएं. अब इस में खसखस डालकर अच्छे से चलाएं. फिर इसे एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा कर इस मिक्स्चर को जार में ब्लैंड कर इस का स्मूद पेस्ट बनाएं. अब पैन में आयल डाल कर उस में चक्र फूल, दालचीनी, लौंग, कटा अदरकलहसुन डाल कर अच्छे से कुछ सैकंड तक चलाएं. अब इस में करीपत्ता, कटी हरीमिर्च डाल कर उस में ग्राइंड किए पेस्ट डाल कर थोड़ा और चलाएं. फिर इस में हलदी पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, गरममसाला और नमक डाल कर तब तक पकाएं, जब तक मसाला औयल न छोड़ दे. फिर इस में चिकन डाल कर इसे मीडियम आंच पर 20 मिनट तक पकाएं. फिर चिकन सुक्का को धनियापत्ती से गार्निश कर के गरमगरम सर्व करें.

2. साउथ इंडियन ब्लैक पैपर चिकन  

सामग्री

1.  2 चिकन ब्रस्ट 

  2. 2 छोटे चम्मच सोया सौस 

  3. 2 छोटे चम्मच विनेगर 

  4. 2 छोटे चम्मच कालीमिर्च पाउडर 

  5. 1 बड़ा चम्मच मैदा 

  6. 1 बड़ा चम्मच कौर्न स्टार्च 

  7. 1 साबूत अंडा 

  8. फ्राई करने के लिए औयल 

  9. 1 बड़ा चम्मच लहसुन कटा 

  10. 1 बड़ा चम्मच अदरक कटा

  11.  4-5 हरीमिर्चें कटी 

  12. 6-7 करीपत्ते 

  13. 1 प्याज कटा 

  14. 1 छोटा प्याज क्यूब्स में कटा 

  15. 1 छोटा शिमलामिर्च क्यूब्स में कटा 

  16. 3 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सौस 

  17. थोड़ी सी स्प्रिंग ओनियन 

  18. स्वादानुसर नमक.

विधि

सब से पहले चिकन ब्रैस्ट को छोटे क्यूब्स में काट लें. इसी बीच पैन में फ्राई करने के लिए औयल गरम करें. अब एक बाउल में चिकन डाल कर उस में नमक, सोया सौस, विनेगर, कालीमिर्च पाउडर, मैदा, कौर्न स्टार्च और अंडा डाल कर उसे अच्छे से मिक्स करें. जब औयल गरम हो जाए, तब उस में मैरिनेट चिकन को डाल कर तब तक फ्राई करें, जब तक वह नर्म न पड़ जाए. अब अन्य पैन में औयल को गरम कर के उस में कटा हुआ लहसुनअदरक, हरीमिर्च व कालीमिर्च पाउडर को डाल कर 1 मिनट तक अच्छे से चलाएं. अब इस में करीपत्ता, कटे प्याज डाल कर 3-4 मिनट तक और पकाएं. अब इस में क्यूब ओनियन व शिमलामिर्च डाल कर 2 मिनट तक चलाएं. फिर इस में सोया सौस, विनेगर, ग्रीन चिली सौस, नमक, स्प्रिंग ओनियन और फ्राइड चिकन डाल कर 1 मिनट तक अच्छे से मिलाते हुए चलाएं. अब इसे बाउल में निकाल कर स्प्रिंग ओनियन से गार्निश कर के गरमगरम सर्व करें.

3. मालाबारी परांठा

चिकन घी रोस्ट सामग्री 

 1. 200 ग्राम चिकन क्यूब में कटा 

 2. 3-4 बड़े चम्मच घी 

 3. 4-5 सूखी लालमिर्च 

 4. 1 बड़ा चम्मच साबूत धनिया 

 5. 1 छोटा चम्मच जीरा 

  6. 1 छोटा चम्मच सौंफ 

  7. 1/2 इंच दालचीनी 

  8. 1 छोटा चम्मच कालीमिर्च 

  9. 3-4 लौंग द्य थोड़ा सा नीबू का रस 

  10. 1 इंच अदरक कटा 

  11. थोड़ा सा लहसुन कटा 

  12. 17-18 करीपत्ते 

  13. 1 प्याज कटा

  14.  एकचौथाई छोटा चम्मच हलदी पाउडर

   15.  एकचौथाई कप दही 

   16. 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया गुड़ 

  17. 1 छोटा चम्मच इमली का पल्प 

   18. 2 मलबारी परांठे 

   19. स्वादानुसार नमक.

विधि

पैन गरम कर के लालमिर्च, साबूत धनिया, जीरा, सौंफ, दालचीनी, कालीमिर्च को तब तक  ड्राई रोस्ट करें, जब तक मसालों से खुशबू न आने लगे. अब इसे ग्राइंडर में डाल कर नीबू का रस, अदरकलहसुन, थोड़े सा करीपत्ते और 1/2 कप पानी डाल कर फाइन पेस्ट बनाएं. अब इस मिक्स्चर में चिकन डाल कर नमक, हलदी पाउडर डाल अच्छे से मिला कर 1 घंटे के लिए एक तरफ रख दें. अब पैन में घी गरम कर के उस में बचे करीपत्ते और प्याज डाल कर 1 मिनट तक अच्छे से चलाएं. फिर इस में मैरिनेट चिकन डाल कर अच्छे से मिला कर 14-15 मिनट तक पकाएं. अब इस में दही, गुड़ और इमली का पल्प डाल कर तब तक पकाएं, जब तक मिक्स्चर ड्राई न हो जाए. इसी बीच परांठे को दोनों तरफ से गरम कर के उस पर लैटूस लीव रख कर उस पर तैयार चिकन रख कर परांठे को बीच से आधा कर गरमगरम सर्व करें.

4. पनियारम

सामग्री

 1.  1 कप पूरी रात भीगे चावल 

 2. एकचौथाई कप पूरी रात भीगी उरद दाल 

 3. 3 बड़े चम्मच दही 

 4. एकचौथाई छोटा चम्मच हींग 

 5. 1 छोटा चम्मच मेथी दाना.

सामग्री तड़के की

 1.  1 बड़ा चम्मच औयल 

 2. एकचौथाई छोटा चम्मच हींग 

 3. 1 छोटा चम्मच सरसों 

 4. 1 छोटा चम्मच उरद दाल 

 5. 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा कटा 

 6. 4-5 हरीमिर्च कटी 

 7. 8-10 करीपत्ते 

 8. 1 छोटी गाजर कटी हुई 

 9. 1 प्याज मीडियम आकार की कटी 

 10. एकचौथाई कप कद्दूकस किया नारियल 

 11. 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 

 12. नमक स्वादानुसार.

विधि

चावल और उरद दाल से पानी निकाल कर ग्राइंडर में ग्राइंड करें. फिर इस में दही, हींग, मेथी दाना डाल कर इस का स्मूद पेस्ट तैयार करें. अब इसे एक बाउल में निकाल कर एक तरफ रख दें. अब एक पैन में औयल गरम कर के उस में हींग, सरसों, उरद दाल डाल कर 1 मिनट तक चलाएं. फिर इस में गाजर डाल कर 2 मिनट तक और चलाएं. अब इसे बैटर में डाल कर इस में प्याज, नारियल और नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें सोडा डाल कर अच्छे से मिक्स करें. अब पनियारम पैन को गरम कर के उस में औयल डाल कर बैटर डालें. फिर 2-3 मिनट तक उलटपलट कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. फिर इन्हें सर्विंग बाउल में निकाल कर कोकोनट चिली सौस के साथ गरमगरम सर्व करें.

5. मैसूर बोंडा

सामग्री

 1.  1 कप मैदा 

 2. 2 बड़े चम्मच चावल का आटा 

 3. 3 बड़े चम्मच दही 

 4. 3 हरीमिर्चें कटी 

5. 1 छोटा चम्मच जीरा 

 6. 1 प्याज मीडियम आकार का कटा

 7.  1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

 8. स्वादानुसार नमक.

सामग्री चटनी की

1.  एकचौथाई कप कद्दूकस किया नारियल

 2.  2 बड़े चम्मच चना दाल रोस्ट की 

 3. 3 हरीमिर्चें कटी द्य थोड़ी सी धनियापत्ती

 4.  थोड़ी सी पुदीनापत्ती 

 5. थोड़ा सा नीबू का रस 

 6. स्वादानुसार नमक.

टेंपरिंग के लिए सामग्री

  1. 1 बड़ा चम्मच औयल 

  2. एकचौथाई छोटा चम्मच हींग 

  3. 1/2 छोटा चम्मच सरसों 

 4. 1 छोटा चम्मच उरद दाल 

 5. 16-18 करीपत्ते.

विधि

एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, चावल का आटा, दही, कटी हरीमिर्च, अदरक, प्याज, जीरा, नमक, सोडा और पानी डाल कर इस का गाढ़ा बैटर तैयार करें. फिर इसे एक तरफ रख दें. अब ग्राइंडर जार की मदद से कद्दूकस किया नारियल, चना दाल, हरीमिर्च, धनिया व पुदीनापत्ती, नमक, नीबू का रस और पानी डाल कर इस का स्मूद पेस्ट बनाएं. अब इसे भी बाउल में निकाल कर एक तरफ रख दें. अब पैन में औयल को गरम कर के उस में हींग, सरसों, उरद दाल को डाल कर एक मिनट तक चलाएं. अब इस में करीपत्ता डाल कर 10 सैकंड तक चलाएं. अब इसे तैयार चटनी पर डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब कड़ाही में औयल गरम करें. अब तैयार बैटर में कद्दूकस किया नारियल, धनियापत्ती डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर अपने हाथों पर पानी लगा कर इस बैटर से नीबू के आकार की बौल्स बना कर उसे मीडियम आंच पर सुनहरा व क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. अब इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर कोकोनट चटनी के साथ सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...