जब हमें शाम को भूख लगती है तो कुछ न कुछ जरुर खाने का मन करता है. ऐसे में कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश देखते है. तो घर में बनाएं टेस्टी मसाला राइस डोनट और कैप्सिकम लौलीपौप. आइए देखिए रेसिपी.

 1. मसाला राइस डोनट

सामग्री

1.  2 कप चावल उबले

 2.  2 बड़े चम्मच कौर्नफ्लोर

 3. 2 आलू उबले 

 4. 1 बड़ा चम्मच प्याज बारीक कटा 

 5.  2 हरीमिर्चें बारीक कटी 

 6.  1 छोटा चम्मच अदरक का लच्छा 

 7.  1/4 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर 

 8.  1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

 9. 1/2 छोटा चम्मच चाटमसाला 

 10. 1/4 छोटा चम्मच गरममसाला 

 11. थोड़े से छोले उबले और तेल तलने के लिए

12.  नमक स्वादानुसार.

विधि

दोनों आलू छील लें. एक को कद्दूकस करें और दूसरे के छोटे टुकड़े कर लें. चावलों को मैश कर के कद्दूकस किए आलू के साथ मिला लें. तेल, आलू के टुकड़े व उबले छोले छोड़ बाकी सारी सामग्री इन के साथ अच्छी तरह मिला कर डो बना लें. इस डो को तेल लगे सिलीकौन के डोनट मोल्ड्स में भर कर डोनट बना लें.

कड़ाही में तेल गरम करें. सारे डोनट तेल में डाल कर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें. मसाला राइस डोनट आलू के टुकड़े, उबले छोले व टोमैटो कैचअप के साथ सर्व करें.

2. टेस्टी कैप्सिकम लौलीपौप

सामग्री

1.  1 कप सूजी बारीक 

 2. 1/2 कप आलू उबले मैश किए 

 3. 2 बड़े चम्मच अरारोट 

 4. 1/4 हरी शिमलामिर्च

 5.   1/4 पीली शिमलामिर्च द

 6. 1/4  लाल शिमलामिर्च 

 7.  2 हरीमिर्चें 

 8. 1/2 प्याज

 9.  1/4 खीरा 

 10. 2 बड़े चम्मच हरा धनिया

 11.  1 छोटी गांठ अदरक 

 12. 1 छोटा चम्मच रैड चिली फ्लैक्स 

 13.  1 छोटा चम्मच चाटमसाला

 14.  1/4 कप हरी चटनी 

 15.  तलने के लिए तेल तथा कुछ आइसक्रीम स्टिक्स 

 13.  नमक स्वादानुसार.

विधि

सारी सब्जियां बारीक काट लें. हरी चटनी, तेल तथा आइसक्रीम स्टिक्स छोड़ कर बाकी सारी सामग्री एक बाउल में डाल कर अच्छी तरह मिला कर गूंध लें. आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी मिला लें. 10 मिनट बाद तैयार मिश्रण से नीबू के आकार की बौल्स बनाएं. इन्हें हथेली से दबाएं और इन में आइसक्रीम स्टिक्स लगा कर लौलीपौप बना लें. पैन में तेल गरम करें. तैयार लौलीपौप्स को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई कर के हरी चटनी के साथ गरमगरम सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...