आजकल अधिकांश लोग वर्किंग होते हैं, इसीलिए सभी को ऐसे फ़ूड की आवश्यकता होती है जिन्हें झटपट बनाया जा सके और जल्दी से खाया भी जा सके. इसीलिए आजकल रेडी टू ईट फ़ूड का चलन बहुत अधिक हो गया है परन्तु रेडी तू ईट फ़ूड में अनेकों प्रिजर्वेटिव, फ़ूड कलर, और तेल का उपयोग किया जाता है इसलिए वे सेहत के लिए बहुत हानिकारक होते हैं जो आगे चलकर अनेकों बीमारियों के वाहक होते हैं तो क्यों न वीकेंड पर घर में ही कुछ ऐसा बना लिया जाये जो झटपट बन भी जाये जो हैल्दी भी हो और जिसे एक बार बनाकर 10 से 15 दिनों तक प्रयोग भी किया जा सके. आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्प्रेड को बनाना बता रहे हैं जिन्हें आप एक बार बना लीजिये और विविध तरीकों से 10-15 दिनों तक आराम से प्रयोग कीजिये तो आइये देखते हैं कि इन्हें कैसे बनाया जाता है.

-वनीला आलमंड स्प्रेड

कितने लोगों के लिए                  6

बनने में लगने वाला समय            20 मिनट

मील टाइप                          वेज

सामग्री

बादाम                              2 कप

नमक                              1/4 टीस्पून

जायफल पाउडर                      1/4 टीस्पून

वनीला एसेंस                        1/2 टीस्पून

शहद                               2 टीस्पून

विधि

बादाम को एक नानस्टिक पैन में बिना घी या तेल के भूनकर ठंडा कर लें. अब इन्हें पल्स मोड पर चलाकर पाउडर फॉर्म में पीस लें. ध्यान रखें कि लगातार चलाने से यह ग्राइंडर में आयल रिलीज होने से जम जायेगा इसलिए पल्स मोड पर ही चलायें. अब इसमें नमक, वनीला एसेंस, दालचीनी पाउडर, और शहद मिलाकर व्हिस्कर या चम्मच से अच्छी तरह चलायें ताकि मिश्रण एकसार हो जाये. अब इसे एक कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें और 10 से 15 दिनों तक आराम से प्रयोग करें.

-कोको पीनट स्प्रेड

कितने लोगों के लिए                      6

बनने में लगने वाला समय                  20 मिनट

मील टाइप                               वेज

सामग्री

मूंगफली                                 250 ग्राम

शहद                                    1 टीस्पून

नमक                                    1/4 टीस्पून

ओलिव आयल                        1/2 टीस्पून

कोको पाउडर                            1/4 टीस्पून

विधि

सबसे पहले मूंगफली को बिना घी तेल के एक पैन में धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक भून लें. ठंडा होने पर हथेली से रगडकर इनके छिल्के उतार दें. अब ग्राइंडिंग जार में पल्स मोड पर इन्हें पीस लें. जब मूंगफली पिस जायें तो इसमें शहद, नमक, ओलिव आयल और कोको पाउडर मिलाकर पुनः 2-3 मिनट तक ग्राइंड कर लें. तैयार स्प्रेड को कांच के जार में भरकर ब्रेड, या चपाती पर लगाकर प्रयोग करें.

पिज्जा स्प्रेड

कितने लोगों के लिए                         6

बनने में लगने वाला समय                    30

मील टाइप                                 वेज

सामग्री

ताजा दही                         1 किलोग्राम

काला नमक                        1/4 टीस्पून

काली मिर्च                         1/8 टीस्पून

पोदीना पाउडर                       1 चुटकी

पिसी शकर                          1/4 टीस्पून

ऑरिगेनो                             1/2 टीस्पून

पिज़्ज़ा सीजनिंग                  1/2 टीस्पून

विधि

दही को एक सूती कपड़े में रखकर एक छलनी में ओवरनाइट रख दें. ताकि इसका पानी निकल जाये. सुबह दही को एक बाउल में निकाल लें और इसमें सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह चलायें. तैयार स्प्रेड को किसी कांच के कंटेनर में रखकर प्रयोग करें.

कैसे करें प्रयोग

एक बार स्प्रेड बनाकर फ्रिज में रखने के बाद आप इसे निम्न तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं

-ब्रेड, चपाती, पूरी, परांठा पर किसी भी चटनी या टोमेटो सौस को लगाकर आप इन स्प्रेड को अच्छी तरह फैला दीजिये और झटपट किसी भी प्रकार का रोल तैयार कर लीजिये.

-ब्रेड पर बटर लगाकर आप हंग कर्ड स्प्रेड में बारीक कटा प्याज, खीरा, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया मिलाकर ब्रेड पर मोटा मोटा फैलाएं और इसे टोस्टर में हल्का सा सेंककर सैंडविच बनाएं.

-ब्रेड पर पीनट या आलमंड बटर लगाकर कोई जैम या चॉकलेट सौस लगाकर थोड़े से बारीक कटे ड्राईफ्रूट्स डालें 5 मिनट में हैल्दी सैंडविच बन जायेगा ब्रेड के स्थान पर आप चपाती या परांठे का प्रयोग करके रोल भी बनाया जा सकता है.

-तैयार हंग कर्ड स्प्रेड में थोड़ी सी टोमेटो सौस और शेजवान चटनी मिलाकर आप झटपट कोई भी डिप तैयार कर सकतीं हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...