Gaurav Khanna personal life : प्रसिद्ध टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की एक्ट्रेस मॉडल पत्नी आकांक्षा चमोला अपने खुले विचारों और एक्टिंग करियर को लेकर गंभीरता को लेकर हमेशा चर्चा में रही है. गौरतलब है आकांक्षा ने खुले शब्दों में अपनी बात कहते हुए ईमानदारी से बता दिया था कि वह अपने करियर को लेकर बहुत सीरियस है इसलिए मां बनने के बारे में फिलहाल उनकी कोई खुशी नहीं है. उसके बाद तब और ज्यादा बवाल मच गया जब आकांक्षा ने अपनी वेब सीरीज दिल धोखा और डिजायर में बोल्ड सेक्सी इंटिमेट सीन दिए , इतना ही नहीं इस वेब सीरीज दिल धोखा और डिजायर के प्रमोशन के दौरान वह अपने को स्टार्स के साथ गले मिलते और चिपकते नजर आई , जिस वजह से ना सिर्फ वह ट्रोल हुई, बल्कि उनके तलाक की खबरें उड़ने लगी, इन सभी बातों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आकांक्षा ने बताया की जब वह इस अभिनय करियर में है तो बोल्ड और इंटिमेट सीन से परहेज नहीं कर सकती.
जहां तक उनके पति गौरव का सवाल है तो मैं कोई भी काम गौरव से छुपा कर नहीं करती , और गौरव को मेरे एक्टिंग करियर में लिए गए निर्णय से कोई प्रॉब्लम भी नहीं है. हमारे बीच अंडरस्टैंडिंग है, इस लिए तलाक जैसी बातें बेबुनियाद है, अपने एक्टिंग सफर के बारे में बात करते हुए इंडस्ट्री में हो रहे कास्टिंग काउच और इंटिमेट सीन्स शूट करने के अनुभव को लेकर बताया कि टेलीविजन एक साफ सुथरा प्लेटफार्म है लेकिन यहां पर भी आगे बढ़ाने के लिए कई कलाकारों को कंप्रोमाइज का सहारा लेना पड़ता है जबकि उनका कोई गॉडफादर या कोई पहचान का इंडस्ट्री में उपस्थित नहीं होता .
टीवी इंडस्ट्री हो या फिल्म इंडस्ट्री यहां पर कंप्रोमाइज करना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि ऑडिशन के दौरान ही कई लोग साफ-साफ कह देते हैं कि आपको इन खास लोगों से नजदीकी रिश्ते बनाने होंगे . पर्सनली मुझे कास्टिंग काउच का अनुभव तो नहीं हुआ, लेकिन डायरेक्टली इन डायरेक्टली इस तरह के ऑफर जरूर आते रहे हैं. क्योंकि मैं बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं हूं इसलिए मैंने इस सिचुएशन के साथ अच्छे से डीलिंग की , इंटिमेट सीन्स के दौरान भी कई लोग फायदा उठाने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर हम अपनी सीमा तय करके रखें तो कोई भी हमारा गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता. सबसे पहले तो इंटिमेट सीन्स को लेकर खुलकर बात करनी चाहिए, जैसे कि मैं पहले ही क्लियर कर देती हूं , की इंटिमेट सीन्स में मैं कोई उत्तेजक सीन नहीं दूंगी, ओवर एग्रेसिव बोल्ड सींस भी मैं नहीं करूंगी, और ना ही कोई बैकलेस सीन दूंगी, यह सब बातें क्लियर करने के बाद मैंने कई इंटीमेट सीन दिए हैं लेकिन उससे मुझे कोई नुकसान नहीं हुआ.
कहने का मतलब यह है कि अगर आप एक्टिंग करियर में हैं तो आपको सोच समझ कर अपनी शर्तों पर अपना कैरियर बनाना होगा. वरना यहां पर फायदा उठाने वाले लोगों की कमी नहीं है. हरियाणवी स्टार सपना चौधरी जब स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस के दौरान अपराधियों और गुंडों के बीच फंसी , जान बचाकर भागने पर हुई मजबूर…..
