Arati Kadav : किसी भी फिल्म का निर्देशन हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. सही निर्देशन फिल्म को बड़ी सफलता तक ले जाता है, वहीं गलत निर्देशन से फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाती है और निर्देशक को फिर से एक नई फिल्म बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है.

आरती कदव उन्हीं फिल्म निर्देशकों में से हैं, जो निर्देशन की बारीकियां जानती हैं.

महाराष्ट्र के नागपुर की आरती ने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और अमेरिका नौकरी करने चली गईं. वहां जा कर भी उन का जनून औफिस नहीं, फिल्म निर्माण का था. ऐसे में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और इस क्षेत्र में चली आईं और छोटीछोटी फिल्मों का निर्माण करने लगीं.

आरती को हमेशा से साइंस फिक्शन पसंद रहा, लेकिन इन फिल्मों को पसंद करने वाले बौलीवुड में कम लोग हैं, पर आरती ने चुनौती ली और साइंस फिक्शन फिल्म कार्गो बनाई जिसे दर्शकों ने पसंद किया.

आज आरती हर तरीके की कहानी से दर्शकों को परिचय करवाना चाहती हैं. यही वजह है कि पिछले दिनों आरती ने फिल्म मिसेज (Mrs) बनाई है, जो एक आम स्त्री की जिंदगी से प्रेरित कहानी है. यह कहानी एक महिला के उद्देश्य और उन की इच्छा को शादी के बाद दबा देना और परिवार की सेवा में खुद को लगा देना कितना तनावपूर्ण होता है, उसे दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...